फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, बात करते हुए भावुक हुए एक्टर, कहा-'बहुत इमोशनल टाइम था'

Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी मां और अन्य कैंसर सर्वाइवर्स के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की कैंसर जर्नी के बारे में भी बात की, कार्तिक ने बताया कि उनकी मां ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित थीं, लेकिन अब वह इससे जंग जीत चुकी हैं। इस दौरान बात करते हुए एक्टर काफी भावुक भी हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
कार्तिक आर्यन ने मुंबई के अस्पताल नानावती का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल अस्पताल की तरफ से नेशनल कैंसर अवेयरनेस मंथ के चलते जागरूकता अभियान के तहत एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन भी अपनी मां के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान कार्तिक आर्यन कैंसर पेशेंटस के साथ जमकर मस्ती करते भी नजर आए।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन ने इस इवेंट के दौरान कहा, 'हम सभी के लिए यह वक्त काफी इमोशनल रही, मुझे अपनी मां पर गर्व है'! उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इन गानों की शूटिंग के दौरान कीमोथेरेपी सेशन में जाने से लेकर अब स्टेज पर डांस करने तक यह- यात्रा कठिन रही है! लेकिन उसकी सकारात्मकता, दृढ़ता और निडरता ने हमें आगे बढ़ाया। आज मैं गर्व से कह सकता हूं: मेरी मां ने कैंसर से लड़ाई लड़ी और जीती। और इसके लिए हम सब मजबूत हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है मां और मैं उन सभी लोगों को अपना सम्मान देता हूं जो इसे नहीं जीत सके और उन सभी लोगों को जिन्होंने इस बीमारी से लड़ने का साहस दिखाया है।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
इस दौरान कार्तिक आर्यन ने सभी कैंसर सर्वाइवर्स के साथ दिल चोरी साडा हो गया गाने पर डांस करते भी नजर आए। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए इससे बेहतर 4 साल की सालगिरह नहीं मांग सकता, इन मजबूत स्पिरिट्स के साथ समय बिताकर अभिभूत हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें