फिल्म रनवे 34
- फोटो : सोशल मीडिया
हैट्रिक के बाद धड़ाम
अपनी पिछली तीन फिल्मों में ‘सिंघम’, ‘रहीम लाला’ और ‘वेंकट राम राजू’ बने अजय देवगन का इस बार बड़े परदे पर कैप्टन विक्रांत खन्ना बनना लोगों को रास नहीं आया। हवाई जहाज के पायलट बने अजय देवगन की फिल्म में जैसी शानदार एंट्री दिखी, वैसी एंट्री फिल्म ‘रनवे 34’ की बॉक्स ऑफिस पर नहीं हो पाई। फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पूरे देश में सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये फिल्म के बजट और इसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे सितारों की मौजूदगी को देखते हुए उम्मीद से भी काफी कम है।