फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood VS South Cinema: अक्षय की ब्रांड वैल्यू को बैक-टू-बैक रीमेक ने लगाया बट्टा, अब 'मिशन सिंड्रेला' पर सबकी नजर

Sat, 30 Apr 2022 09:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
इस समय पूरे देश में साउथ की फिल्मों की धूम मची हुई है। 'बाहुबली', 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'केजीएफ' जैसी साउथ फिल्मों से शुरू हुआ पैन इंडिया फिल्मों का सफर अब बॉलीवुड बनाम साउथ में तब्दील होते जा रहा है। जहां एक तरफ बॉलीवुड और साउथ में जंग छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाने में व्यस्त हैं। फिल्म निर्माता लंबे समय से दक्षिण भारतीय फिल्मों की नकल या कहें कि रीमेक करते आ रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों में सैकड़ों तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों की नकल की है और यह सफर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों का रीमेक बनाना फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के लिए एक हिट फॉर्मूला बन गया है। यहां तक कि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार भी हर दूसरे साल इन्हीं फिल्मों का हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं। साउथ में ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली यह फिल्में बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही हैं। यही कारण है कि रीमेक कुमार बने खिलाड़ी कुमार की ब्रैंड वैल्यू में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 13
सेल्फी, ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : social media
फिल्म- सेल्फी
रीमेक फिल्मों के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद भी खिलाड़ी कुमार इस फॉर्मूले पर लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'सेल्फी' की आधिकारिक घोषणा की थी। यह फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस हिंदी रिमेक का नाम 'सेल्फी' होगा और इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन राज मेहता द्वारा किया जाएगा। 'ड्राइविंग लाइसेंस' कुल 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इतने कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। अब देखना यह होगा कि अक्षय और इमरान की जुगलबंदी कितना कमाल कर पाती है।
विज्ञापन

3 of 13
मिशन सिंड्रेला, रसतासान - फोटो : social media
फिल्म - मिशन सिंड्रेला
हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' रिलीज हुई है। 29 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली यह फिल्म तमिल मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रत्सासन' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'रत्सासन' का हिंदी डब्ड वर्जन दर्शकों ने देखा होगा, उसका नाम 'मैं हूं दंडाधिकारी' है। 'रत्सासन' को सिर्फ 4 से 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50.54 करोड़ रुपये कमाए थे। देखते हैं अक्षय लोगों को अपनी 'मिशन सिंड्रेला' से कितना प्रभावित करते हैं।

4 of 13
जिगरथंडा, बच्चन पांडे - फोटो : social media
फिल्म - बच्चन पांडे
पिछले महीने रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे', बॉबी सिम्हा द्वारा निर्देशित तमिल ब्लॉकबस्टर 'जिगरथंडा' की रीमेक है। अक्षय और कृति स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 68.61 करोड़ रुपये कमाकार फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि 'जिगरथंडा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।
विज्ञापन

5 of 13
लक्ष्मी, कंचना - फोटो : social media
फिल्म - लक्ष्मी
जहां अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही थी, वहीं इसकी तमिल फिल्म 'कंचना' एक ब्लॉकबस्टर रही थी। कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के बॉलीवुड संस्करण का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया था। राघव ने न केवल 'कंचना' का निर्देशन किया था, बल्कि उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया था। 'कंचना' ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

6 of 13
Gabbar is back, ramanaa - फोटो : social media
फिल्म - गब्बर
अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ए आर मुरुगादॉस की तमिल फिल्म 'रमन्ना' की बॉलीवुड रीमेक है। इस फिल्म में करीना कपूर खान ने कैमियो रोल किया था। 6 करोड़ रुपये में बनी 'रमन्ना' ने बॉक्स ऑफिस पर 30 से 40 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'गब्बर' 79 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म हिंदी में भी हिट रही थी।
विज्ञापन

7 of 13
थुप्पक्की, हॉलीडे - फोटो : social media
फिल्म - हॉलीडे
'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म विजय और काजल अग्रवाल अभिनीत तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थुप्पक्की' का हिंदी सीक्वल थी। दोनों फिल्मों का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया था और दोनों ही हिट रही थी।

8 of 13
राउडी राठौर, विक्रमर्कुडु - फोटो : social media
फिल्म - राउडी राठौर
प्रभु देवा निर्देशित 'राउडी राठौर' साल 2006 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'विक्रमार्कुदु' की हिंदी रीमेक है। इस तेलुगू फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। यह फिल्म अपने तेलुगू संकरण की ही तरह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 218 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

9 of 13
बॉस , पोक्किरी राजा - फोटो : social media
फिल्म - बॉस
अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' साल 2013 में रिलीज हुई थी और यह ममूटी स्टारर फिल्म 'पोक्किरी राजा' की ऑफिशियल रीमेक थी। 'बॉस' का निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया था। हालांकि यह फिल्म 'पोक्किरी राजा' की आधिकारिक रीमेक थी, लेकिन 'बॉस' के ज्यादातर सीन अलग अंदाज में फिल्माए गए थे। फिल्म 'बॉस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

10 of 13
भूल भुलैया, मणिचित्रथाजु - फोटो : social media
फिल्म - भूल भुलैया
फिल्म 'भूल भुलैया' सुपरहिट फिल्म 'मानचित्रथाजु' की ऑफिशियल रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डॉ. सनी की भूमिका निभाई थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया' के गाने काफी हिट साबित हुए थे। 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल जैसे अभिनेताओं ने काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ रुपये कमाकर हिट साबित हुई थी।

11 of 13
हेरा फेरी, रामजी राव स्पीकिंग - फोटो : social media
फिल्म - हेरा फेरी
बॉलीवुड की हिट फिल्म 'हेरा फेरी' मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का हिंदी वर्जन थी। इस कॉमेडी क्लासिक में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल मुख्य भूमिकाओ में थे। 

12 of 13
अक्सोषय कुमार लाएंगे 'रारई पोट्रु' का हिंदी रीमेक - फोटो : social media
अपकमिंग रीमेक
इन फिल्मों के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार एक और साउथ रिमेक में काम करने जा रहे हैं। वह जल्द ही सूर्या स्टारर 2020 में आई तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्रु' का हिंदी रीमेक रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पहली बार राधिका मदान दिखाई देंगी। इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

13 of 13
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी कुमार की रीमेक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन vs साउथ की फिल्मों का कलेक्शन
 अक्षय की फिल्म  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(करोड़ रुपये) हिट या फ्लॉप  साउथ की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(करोड़ रुपये) हिट या फ्लॉप 
सेल्फी  - -  ड्राइविंग लाइसेंस 22.5  हिट
मिशन सिंड्रेला  - - रत्सासन 50.54 हिट
बच्चन पांडे 68.61 फ्लॉप जिगरथंडा 7 हिट
लक्ष्मी  - फ्लॉप कंचना 130 हिट
गब्बर  135 हिट रमन्ना 30-40 हिट
हॉलीडे 181.44 हिट थुप्पक्की 120 हिट
राउडी राठौर  218 हिट विक्रमार्कुदु - हिट
बॉस 54.19 फ्लॉप पोक्किरी राजा - हिट
भूल भुलैया 155 हिट मानचित्रथाजु - हिट
 होरा फेरी 24.5 हिट  रामजी राव  स्पीकिंग - हिट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें