फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की पहली पत्नी थी रूमा गुहा, आठ साल बाद ही टूटा रिश्ता और रचा ली दूसरी शादी

Thu, 21 Nov 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter
मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी और सिंगर-डांसर-एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता की आज जयंती है। रूमा का इसी साल 84 साल की उम्र में निधन हो गया  था। रूमा अपने आप में बहुत बड़ी हस्ती थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा कई बांग्ला फिल्मों में भी अपना योगदान दिया था।
विज्ञापन

2 of 4
ruma guha - फोटो : social media
रूमा ने गंगा, अभिजान, पालातक, ऐंटोनी फिरंगी, 80 ते असियो ना, बालिका बधू, दादर कीर्ती, चौरिंगी लेन, भालोबाशा भालोबाशा और वीलचेयर जैसी मशहूर फिल्मों में अपने काम से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। एक्टिंग के अलावा रुमा गुहा ने कई गानों में अपनी आवाज भी दी थी। साल 1950 में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की थी। सिंगर अमित कुमार गांगुली किशोर और रुमा के ही बेटे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter
हालांकि उनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली और 8 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद रूमा ने दूसरी शादी कर ली। शायद आपको इस बात की जानकारी न हो इसलिए आपको बता दें रुमा मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की भतीजी थीं और उन्होंने फिल्म ज्वार-भाटा से 1944 में फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिलीप कुमार नजर आए थे।
विज्ञापन

4 of 4
Ruma Guha - फोटो : Twitter
कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में 'गाना संगीत' और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेक' में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें