फिल्म आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘आरआरआर’ की कामयाबी अभी कितनी लंबी और खिंचेगी, ये फिल्म के तीसरे वीकएंड की कमाई पर निर्भर करेगी। फिल्म के पास कमाई का बस यही एक और हफ्ता बचा दिखता है क्योंकि आने वाले शुक्रवार को ‘बीस्ट’ (हिंदी में ‘रॉ’), ‘केजीएफ 2’ और ‘जर्सी’ का महामुकाबला बॉक्स ऑफिस पर होना है और तब इस लड़ाई में सबसे ज्यादा असर फिल्म ‘आरआरआर’ की कमाई पर ही दिखेगा। ‘केजीएफ 2’ की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है और इसका शुरुआती रेस्पॉन्स भी जबर्दस्त बताया जा रहा है। 14 अप्रैल को रिलीज हो रही ‘केजीएफ 2’ से एक दिन पहले ‘बीस्ट’ (हिंदी में ‘रॉ’) रिलीज हो रही है।