गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण
- फोटो : twitter
लोगों के बीच पहुंचे रामचरण ने इस दौरान सभी से बातचीत और फिल्म को लेकर उनकी राय भी जानी। इस दौरान काले रंग की शर्ट में एक्टर में बेहद हैंडसम नजर आए। इतना ही नहीं अभिनेता को अपने बीच देख उनके फैंस एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते भी दिखे। फिल्म आरआरआर की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आए हैं।