एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो गई है। ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन राजामौली की इस फिल्म ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसी मजबूत स्टार कास्ट से बनी इस फिल्म को फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद इससे जुड़े मजेदार किस्से भी सामने आ रहे हैं। राजामौली की इस फिल्म का टाइटल जब 'आरआरआर' फैंस के सामने आया, तो कोई हैरान रह गया था। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस टाइटल के पीछे की कहानी के बारे में बताते हैं। बताते हैं कि कैसे इस फिल्म का नाम 'आरआरआर' रखा गया?