फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: किंग खान ने किया ‘पठान’ का लुक रिवील, बोले- कैसे रोकोगे...एप्स-एब्स सब बना डालूंगा

Sat, 26 Mar 2022 09:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'पठान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले 'पठान' का टीजर भी रिलीज किया गया, लेकिन उसमें सिर्फ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रायम ही नजर आए थे। फैंस शाहरुख खान के लुक को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन वे सिर्फ बैकग्राउंड में ही उनकी आवाज सुन पाए। अब शाहरुख ने खुद ही अपने फैंस की तमन्ना को पूरा कर दिया है। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने 'पठान' के लुक को रिवील कर दिया है, जिसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में शाहरुख का अंदाज देखने लायक है। शाहरुख ने शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उनके एब्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही लंबे बाल और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उनका टशन अलग ही दिख रहा है। शाहरुख की फोटो ने तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचा ही, लेकिन उनके कैप्शन ने लोगों को सोच में डाल दिया कि क्या होने वाला है। दरअसल, उन्होंने डिज्नी प्लस के साथ हो रहे प्रमोशन की टैगलाइन का इस्तेमाल कैप्शन में किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि शाहरुख थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे...एप्स और एब्स सब बना डालूंगा...। शाहरुख के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे और अपने लुक को दिखाने के लिए उनका शुक्रिया अदा करने लगे। इस पर शाहरुख ने एक और ट्वीट किया और कहा कि आपके सुझावों के लिए शुक्रिया, लेकिन आप सबका सिर्फ टाइम अच्छा चल रहा है मगर याद रखिए, शेरों का जमाना होता है। 

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के फोटो को गौरी खान ने भी पोस्ट किया और लिखा कि पठान वाइब पसंद आ रही है। इसके साथ ही फिल्मफेयर ने भी शाहरुख के फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि शाहरुख ने पठान का अपना पहला लुक दिखा दिया है और हम इससे अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं... सम्मानपूर्वक।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि जल्द ही शाहरुख खान अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म भी लाने वाले हैं, जिसका नाम 'एसआरके प्लस' है। इसको शाहरुख डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ प्रमोट कर रहे हैं, जिसकी टैगलाइन है 'थोड़ा रुक शाहरुख'। इसी टैगलाइन का इस्तेमाल कर उन्होंने अपने 'पठान' फिल्म के लुक को रिवील किया है। वहीं, उनके ओटीटी फ्लॉटफॉर्म को लेकर एक नया प्रोमो भी सामने आया, जिसमें वह सुष्मिता सेन से 'एसआरके प्लस' के लिए काम करने को कह रहे हैं। इस पर सुष्मिता उन्हें कहती हैं कि अभी वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ व्यस्त हैं। अगले साल करते हैं...पक्का। इससे शाहरुख खफा हो जाते हैं। इस प्रोमो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शेयर करते हुए लिखा कि हम तो इस मामले में चुप ही रहना चाहेंगे। #ThodaRukShahRukh
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें