देशभर में इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखे को मिल रहा है। बीते कुछ समय से लोगों का साउथ फिल्मों की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। यही वजह है कि हिंदी बेल्ट में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। इसी क्रम में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर भी बीते कई समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी। हालांकि, अब इस फिल्म का बज कम होता दिखा रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने से बाद से ही अब फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।