आलिया भट्ट, एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली से नाराज आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट ने फिल्म 'आरआरआर' का खूब प्रमोशन किया था। वह कई इवेंट्स में राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली के साथ नजर आई थीं। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि आलिया फिल्म के निर्देशक से नाराज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आरआरआर' के फाइल कट के बाद कम स्क्रीन स्पेस मिलने से आलिया नाराज हो गई हैं। इसी वजह से उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए हैं और उन्होंने निर्देशक एसएस राजामौली को भी अनफॉलो कर दिया है।