फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में मारपीट: बॉलीवुड के इस निर्माता ने उड़ाया विल स्मिथ का मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे धर्मा प्रोडक्शंस के अधिकारी

Tue, 29 Mar 2022 03:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह के दौरान स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। क्रिस ने विल की पत्नी जेडा की बीमारी का मजाक उड़ाया था। देशभर में इस घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि घटना के बाद विल ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी तो वहीं अकादमी ने इस घटना की निंदा की। सलमान खान, कंगना रणौत, केआरके, एकता कपूर जैसे कई सितारे विल स्मिथ के थप्पड़ कांड को सही ठहरा रहे हैं। तो वहीं कुछ विल को इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हीं में से एक हैं प्रोड्यूसर सोमेन मित्रा। सोमेन ने ट्वीट करते हुए लिखा- जमाने भर से वे कहते रहे #OscarSoWhite, अब समझ आया कि आखिर ये इतना अच्छा क्यों था। लिखने वाला कहीं दूर बहुत दूर जाकर छिप गया है... सोमेन के कहने का आशय यह है कि विल स्मिथ जैसे अश्वेत लोगों को ऑस्कर में न बुलाया जाना ही ठीक था।

विज्ञापन

3 of 4
धर्मा प्रोडक्शन्स - फोटो : Instagram
सोमेन का यह लिखना था कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- यह इंसान करण जौहर की कंपनी धर्मा में शीर्ष पद पर है। याद रखें कि बॉलीवुड फिल्मों में 'कालापन' आकस्मिक नहीं है। एक यूजर ने लिखा- ये वही लोग हैं जो कहते फिरते हैं, "कमबख्त भारतीय लोग, अंग्रेजों ने कम से कम 50 साल पहले भारत में ट्रेन तो चला दी।''
विज्ञापन

4 of 4
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का - फोटो : twitter-Variety
विल स्मिथ ने ऑस्कर में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट किया। उन्होंने बयान में कहा, "मेरा बर्ताव...अस्वीकार्य और अनुचित था। जेडा की बीमारी पर मजाक मैं सहन नहीं कर पाया और भावुक होकर रिएक्ट किया। मैं आपसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहता हूं क्रिस...मैं गलत था।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें