फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: जूनियर एनटीआर के दादा को इस वजह से भगवान की तरह पूजते थे लोग, समाज में सुधार लाने के लिए बनाई खुद की राजनीतिक पार्टी

Sun, 27 Mar 2022 02:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जूनियर एनटीआर दादा एनटीआर रामा राव - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर यानी नंदमूरी तारक रामा राव की फिल्म RRR हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। कश्मीर फाइल्स के बाद यह दूसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का इतना ज्यादा सपोर्ट मिलता दिख रहा है। अभिनेता जूनियर एनटीआर ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जूनियर एनटीआर के परिवार का बैकग्राउंड भी फिल्मी रहा है। जहां उनके पिता भी एक अभिनेता थे, तो वहीं उनके दादा एनटीआर रामा राव ने भी 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई थी, लेकिन क्या आपको पता है कि अभिनेता के दादा एनटीआर रामा राव को लोग भगवान की तरह पूजते थे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या वजह थी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते थे।
विज्ञापन

2 of 4
जूनियर एनटीआर दादा एनटीआर रामा राव - फोटो : social media
समाज सुधार के लिए बनाई थी खुद की पार्टी-
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को तो सभी जानते हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में की हैं और इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। फिल्मी बैकग्राउंड के साथ ही उनका राजनीतिक बैकग्राउंड भी बहुत मजबूत रहा है। जहां जूनियर एनटीआर के पिता का पॉलिटिकल करियर काफी अच्छा रहा था, तो वहीं इनके दादा जी एनटीआर रामा राव ने समाज में फैले भ्रष्टाचार की दूर करने के लिए खुद की राजनीतिक पार्टी  टीडीपी यानी तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की थी, जो आज भी आंध्र की एक बड़ी पार्टी है। इस तरह से एनटीआर के परिवार की न सिर्फ इंडस्ट्री में धाक है बल्कि राजनीति में भी उनके परिवार का परचम लहराता है।
विज्ञापन

3 of 4
एनटीआर रामा राव - फोटो : social media
अभिनय के लिए पद्मश्री से किया गया था सम्मानित-
जूनियर एनटीआर के दादा रामा राव एक लोकप्रिय नेता तो थे ही इसके साथ ही वह एक बेहद अच्छे कलाकार भी थे। इसके अलावा वह एक पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता के तौर पर भी जाने जाते थे। यहां तक की भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से एनटी रामा राव को साल 1968 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
कृष्ण के किरदार में एनटीआर रामा राव - फोटो : social media
इसलिए भगवान की तरह पूजते थे लोग-
एनटीआर रामा राव ने अपने अभिनय के करियर में कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने न सिर्फ तेलुगु बल्कि तमिल और हिंदी फिल्में भी की थीं। वह एक ऐसे अभिनेता रहे थे, जिन्होंने अपने करियर में 17 बार भगवान कृष्ण का रोल निभाया था, यह रिकॉर्ड बनाने वाले एनटी रामा राव पहले भारतीय एक्टर माने गए। लोग उन्हें इस रोल में बेहद पसंद करते थे। उन्होंने कृष्ण की छवि को इस तरह से पर्दे पर उकेरा था कि दर्शकों के मन में उनकी छवि एक भगवान के रूप में बन गई थी। कहा जाता है कि कृष्ण के रूप में उनके कुछ किरदार इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उन्हें कृष्ण समझकर पूजन लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें