विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 16 दिन बाद भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म को हर किसी ने पसंद किया है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी है, जिसने फिल्म पर राजनीतिक होने का आरोप लगाया है। इन लोगों को अब अनुपम खेर ने जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि इस फिल्म को राजनीतिक बनाया जा रहा है।