हाल ही में ऋषि कपूर की बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला-ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में सारी बातें खुलकर शेयर की हैं। अपने साथ उन्होंने पिता राज कपूर के अफेयर्स को लेकर कई खुलासे कर दिए हैं। जानते हैं उन्होंने अपने पिता के बारे में क्या कहा...
विज्ञापन
पिता राज कपूर के अफेयर्स के बारे में ऋषि कपूर ने किए चौंकाने वाला खुलासा, बताई मां की हालत
2 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि ने अपने पिता के अफेयर्स के बारे में ऐसी बातें बताई हैं जो उनके परिवार के अलावा शायद और कोई नहीं जानता था। ऋषि कपूर की किताब में छपे खुलासे के अनुसार, राज कपूर के कई लेजेंडरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहे हैं। ऋषि ने इसकी शुरुआत नरगिस और राज कपूर के रिश्ते से की।
विज्ञापन
पिता राज कपूर के अफेयर्स के बारे में ऋषि कपूर ने किए चौंकाने वाला खुलासा, बताई मां की हालत
3 of 5
ऋषि कपूर
पीटीआई में छपी खबर के मुताबिक, ऋषि कपूर लिखते हैं- 'मेरे पिता राज कपूर 28 साल के थे और पहले ही हिंदी सिनेमा के शो-मैन का खिताब पा चुके थे। उस समय उन्हें प्यार हो गया, दुर्भाग्य से मेरी मां से नहीं बल्कि किसी और से। उनकी गर्लफ्रेंड उनकी कुछ हिट्स आग, बरसात और आवारा में उनकी हीरोइन भी थीं।'
पिता राज कपूर के अफेयर्स के बारे में ऋषि कपूर ने किए चौंकाने वाला खुलासा, बताई मां की हालत
4 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि आगे लिखते हैं, ''मुझे याद है जब पापा वैजयंतीमाला के साथ इंवॉल्व थे, तो मैं मम्मी के साथ मरीन ड्राइव के नटराज होटल में शिफ्ट हो गया था। होटल से हम लोग दो महीने के लिए चित्रकूट अपार्टमेंट में चले गए, जो पापा ने मॉम और हमारे लिए खरीदा था।'
पिता राज कपूर के अफेयर्स के बारे में ऋषि कपूर ने किए चौंकाने वाला खुलासा, बताई मां की हालत
5 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि ने अपनी किताब में ये भी लिखा कि उनके पिता को शराब, सिनेमा और अपनी फिल्मों की लीडिंग लेडीज से प्यार था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पिता के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल वैसा ही था, जैसा बेटे रणबीर के साथ उनका है। ऋषि लिखते हैं, नरगिस जी के बाद मैंने उनके साथ सबसे ज्यादा काम किया है।