'गोलमाल' सिरीज की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन' बहुत जल्द पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म का एक और डायलॉग प्रोमो रिलीज हो गया है। ये डायलॉग प्रोमो कॉमेडी से भरपूर है। इस प्रोमो में अजय देवगन तो नजर आ रहे हैं लेकिन डायलॉग अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े बोलते दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बता दें, पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसके बाद इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया। इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के कई पोस्टर, ट्रेलर टाइटल सॉन्ग रिलीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
golmaal again
आपको बता दें रोहित शेट्टी गोलमाल के अबतक तीन भाग बना चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े सहित प्रकाश राज , नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा कलाकार भी मौजूद होंगे।
ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गोलमाल सीरिज की पहली 3 फिल्में सुपरहिट रही हैं। फुल एंटरटेनमेंट, लिहाजा, दर्शक इस फिल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।