कॉमेडियन कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' का मोशन पिक्चर जारी हो गया है। इस मोशन पिक्चर में कपिल शर्मा अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। जानें, फिल्म की स्टारकास्ट, डायरेक्टर और रिलीजिंग डेट के बारे में, साथ ही देखें-झलकियां..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इशिता शर्मा
- फोटो : K9 Films
कपिल शर्मा की 'फिरंगी' का डायरेक्शन राजीव धींगरा ने किया है। इस फिल्म में कपिल के साथ इशिका दत्ता नजर आएंगी। इशिका दत्ता इससे पहले बॉलीवुड मूवी दृश्यम में अजय देवगन के साथ नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिरंगी
- फोटो : K9 Films
कपिल शर्मा की 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद कपिल शर्मा ही हैं, साथ ही सोनी पिक्चर्स ने भी इसके प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। जानें, क्या है 'फिरंगी' की कहानी...
4 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा की 'फिरंगी' अंग्रेजों के बैकड्रॉप पर है। इसमें कॉमेडी का जोरदार तड़का होगा। फिल्म में राजू श्रीवास्तव भी गेस्ट रोल में दिखेंगे। जानें, क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा...
कपिल शर्मा अपने टीवी शो से ब्रेक ले चुके हैं। मौजूदा समय में कॉमेडी नाइट्स की शूटिंग रुकी हुई है, क्योंकि कपिल शर्मा बीमार चल रहे थे। अब खबरें आ रही है कि फिल्म के बाद उनका शो फिर से शुरू हो सकता है।
वाणी कपूर के हाथ लगा जैकपॉट, अब इश्क फरमाएंगी ऋतिक रोशन के साथ