फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह होंगे मुख्य अभिनेता

Mon, 12 Oct 2020 08:57 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh - फोटो : File Photo
जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी का वर्ष 1982 में आई कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' का आधिकारिक रीमेक बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। इस लॉकडाउन में रोहित ने इस फिल्म के रीमेक को बनाने पर बहुत काम किया है और अब उनकी यह तैयारी लगभग पूरी होने को है। उन्होंने तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता का भी चुनाव कर लिया है। सूत्रों की मानें तो रोहित की इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Angoor - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यह चर्चा तो काफी लंबे समय से रही है कि रोहित और रणवीर साथ में एक फिल्म पर काम करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं था कि आखिर वह फिल्म कौन सी होगी? सूत्रों ने बताया है कि ये दोनों 'अंगूर' की रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसकी पटकथा लगभग पूरी होने वाली है। जिस तरह एकदम सीधी-सादी फिल्म गुलजार ने बनाई थी, रोहित शेट्टी की फिल्म उस तरह बिल्कुल सीधी नहीं होगी। वह इसमें अपनी छाप भी छोड़ने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh - फोटो : File Photo
जिस तरह रोहित ने अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित होकर अजय देवगन की फिल्म 'बोल बच्चन' बनाई, उसी तरह 'अंगूर' के रीमेक में भी वह अपनी स्टाइल का कुछ नया ही करेंगे। फिल्म में काम करने के लिए रणवीर सिंह को तो चुन लिया गया है लेकिन अभी बाकी के कलाकारों का चयन होना जल्द ही शुरू होगा। रोहित ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक भी तय नहीं किया है। 

4 of 5
सिंबा का एक सीन - फोटो : File Photo
वर्ष 2015 में रोहित इस फिल्म को अभिनेता शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन बात ठीक से बन नहीं पाई। तब उन्होंने शाहरूख के साथ फिल्म 'दिलवाले' बनाई। इसके बाद फिर वह 'गोलमाल अगेन', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी कुछ फिल्मों को बनाने में व्यस्त हो गए। रोहित की एक फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले से ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अब रोहित रणवीर सिंह के साथ इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उधर, रणवीर सिंह की भी एक फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर ही रिलीज हो जाएगी। यह फिल्म वर्ष 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित होगी। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। निर्माता जल्द ही इस फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें