फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ की सुपर हीरो फिल्म की तैयारियां जोरों पर, अबू धाबी में शूटिंग की जगह तलाश रहे अली अब्बास

Mon, 12 Oct 2020 08:14 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram

अभिनेत्री कटरीना कैफ की सुपर हीरो फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह फिल्म निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह इस समय दुबई में हैं और जगह तलाशने में जुटे हुए हैं। अली अब्बास अपनी इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में करेंगे। इसके लिए उन्होंने दुबई में ही इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया है।

विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram

इस फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपर वुमन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन भर काफी तैयारियां भी की हैं। होने को तो इस उनकी शूटिंग देश में भी हो सकती थी लेकिन इसकी शूटिंग के लिए अली अब्बास ने अबू धाबी को इसलिए चुना है क्योंकि शूटिंग से जुड़े कर्मचारियों में कई अंतर्राष्ट्रीय लोग भी शामिल हैं। मौजूदा हालात में विदेशियों को देश में आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता। इसलिए, अली अब्बास इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम दुबई में कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media

अली अब्बास के साथ इस फिल्म पर लगभग 20 लोगों की टीम लगी हुई है। अंदाजा है कि वह अगले साल की शुरुआत से ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अभी तक अली अब्बास ने अपनी इस फिल्म के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए कटरीना कैफ का चुनाव तो कर लिया है लेकिन उनके साथ फिल्म में अभिनेता कौन रहेगा? इसके बारे में अभी कोई चर्चा नहीं है। 

 

4 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों की मानें तो हिंदी फिल्मों के बड़े अभिनेता एक सुपर वुमन फिल्म में आने से कतरा रहे हैं। इसलिए, अली अब्बास किसी छोटे अभिनेता को भी फिल्मों में जगह देंगे। अली अब्बास के दिमाग में एक सुपर हीरो फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने का विचार काफी लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif, Ali Abbas zafar - फोटो : amar ujala mumbai
अब वह कटरीना कैफ की इस फिल्म के साथ अपने इस विचार को एक साकार रूप देने की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह कई और सुपर हीरो फिल्में बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें