फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohan Mehra: रोहन को नहीं मिला स्टार किड होने का फायदा, बोले, बढ़िया बोहनी के बावजूद लगातार चलता रहा संघर्ष

Sat, 14 Oct 2023 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रहे विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद  मेहरा को इस बात का मलाल अभी भी है कि बाकी स्टार किड्स की तरह उन्हें सफलता नहीं मिली और उन्हें अपने तरीके से इंडस्ट्री में रास्ता बनाना पड़ा। रोहन का कहना  है कि 'बाजार' जैसी फिल्म में काम करने बाद अगले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।   

विज्ञापन

2 of 5
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'आफ्टरवार्ड', ‘एन इनकंप्लीट ट्यून’ और 'हम' जैसी शॉर्ट फिल्मों से की। उन्होंने 'आफ्टरवार्ड' और 'हम' का निर्देशन भी किया। और, बाद में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। रोहन विनोद मेहरा को फिल्मों में सबसे बड़ा मौका सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' में मिला जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।

Kareena Kapoor: कपूर महिलाओं ने फिल्मों में क्यों नहीं किया काम?, करीना ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'बाजार' में रोहन विनोद मेहरा ने स्टॉक ट्रेडर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को रोहन विनोद मेहरा ने बड़ी ईमानदारी और शिद्दत से निभाई। फिल्म भले ही असफल रही, लेकिन रोहन विनोद  मेहरा के किरदार और उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में अरिजीत सिंह और कनिका कपूर का गाया गीत 'छोड़ दिया वो रास्ता,जिस रास्ते से तुम थे गुजरे' आज भी हिट है। यह गीत रोहन विनोद मेहरा पर ही फिल्माया गया था।

Kareena Kapoor: कपूर महिलाओं ने फिल्मों में क्यों नहीं किया काम?, करीना ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

4 of 5
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रोहन विनोद मेहरा कहते हैं, 'मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में काम करने की मेरी शुरुआत बहुत ही अपरंपरागत रही है। 'बाजार' जैसी फिल्म में काम करने के बावजूद स्टारडम मुझसे दूर रहा। जब कि इस फिल्म में लोगों ने मेरे किरदार को खूब पसंद किया। इसके बावजूद मुझे आगे के प्रोजेक्ट के लिए बहुत मेहनत करनी। मैंने  खूब ऑडिशन दिए, तब जाकर मुझे निर्देशक  बेजॉय नांबियार की सीरीज 'काला' में काम करने का मौका मिला था।'

Ranbir Kapoor: स्कूल की यादों में खोए रणबीर कपूर, एक्टर ने सुनाया प्रिंसिपल से थप्पड़ पड़ने का मजेदार किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने संघर्ष को लेकर रोहन विनोद  मेहरा कहते हैं, ‘यह एक ऐसी यात्रा रही है जिस पर मुझे बहुत गर्व है।  और, इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला जो मेरे अभिनय करियर में अब काम आ रहा है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी को अपनी कला में सुधार करने और उसकी खोज करने के लिए लगातार प्रयास करते हुए अपनी जमीन पर खड़ा होना चाहिए और खुद पर विश्वास करना चाहिए।’ रोहन विनोद  मेहरा जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रेया धनवंतरी के साथ फिल्म 'अदभुत' में नजर आएंगे। सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही यह सुपरनैचुरल फिल्म है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें