रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का शहर शहर प्रचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के बाद वह उत्तर प्रदेश गए और अब अगली बारी कोलकाता की है। इस शहर शहर प्रचार को लेकर निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ से हिंदी सिनेमा में लॉन्च हुए साउथ के अभिनेता विजय देवराकोंडा से फिल्म की रिलीज से पहले सवाल पूछा गया था। सवाल था कि क्या जितनी भीड़ इन कार्यक्रमों में सितारों को देखने जुटती है, वे सब सिनेमाघरों तक आते भी हैं। क्योंकि अगर ऐसा हो तो फिर तो कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं होगी। विजय ने इस सवाल पर बस इतना ही कहा, ‘अभी तो मुझे भी फिल्म प्रचार की इस रणनीति का असर देखना बाकी है।’ फिल्म ‘लाइगर’ का हश्र क्या हुआ, ये अब सबको पता है।