फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण ने दिखाई रॉकी और रानी झलक, आलिया और रणवीर के प्यारे अंदाज ने जीता दिल

Thu, 25 May 2023 10:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए अभिनेता ने अपनी बहुचर्चित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट साझा किए हैं। एक में आलिया भट्ट का लुक नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे में रणवीर सिंह अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया का यह लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी भावुक हैं क्योंकि वह तकरीबन सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर बैठे हैं। रॉकी और रानी की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव हो चुका है, ऐसे में अब फैंस का इंतजार बढ़ता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए निर्देशक ने आज (गुरुवार) इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। 


इसे भी पढ़ें- Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' के लिए चार्ज किए 40 करोड़ रुपये? फीस को लेकर अभिनेता ने किया खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की ओर से इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के पहले लुक दिखाए गए हैं। कैप्शन में लिखा है, यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को। वहीं करण जौहर ने आलिया का लुक शेयर करते हुए लिखा, लेडीज एंड जेंटलमैन, रानी यहां है आपका दिल चुराने के लिए...रानी से मिलिए। 

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं करण ने रणबीर को लेकर लिखा, मिलिए रॉकी से जो हमेशा अपना दिल अपने हाथ पर लेकर चलता है। इससे पहले करण ने अपने करियर की तमाम फिल्मों की झलक शेयर करते हुए आलिया-रणवीर को भी दिखाया था। जिसे लोग उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला लुक समझ लिया था। उस वीडियो में अभिनेता ने अपने 25 साल की जर्नी दिखाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म में सिर्फ रणबीर और आलिया ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें