फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: एयरपोर्ट पर एक लड़के ने तोड़ा सलमान खान का सुरक्षा घेरा! चुप खड़े देखते रहे बॉडीगार्ड शेरा

Thu, 25 May 2023 10:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : insta
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पिछले काफी समय से उनको लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इन धमकियों का ही नतीजा है कि सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अभिनेता जहां भी जाते हैं उनके साथ पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ ही ढेरों गार्ड्स रहते हैं। ऐसे में अगर कोई सलमान के पास आने की जरा भी कोशिश करता है, शेरा उसका बुरा हाल कर देते हैं। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि शेरा भी देखते रह गए और सलमान का एक छोटा फैन सिक्योरिटी को तोड़ता हुआ उनके पास चला गया। इसके बाद शेरा का क्या रिएक्शन था और आगे क्या हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अपने नए लुक के चलते फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अपने लेटेस्ट लुक में स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर उनके साथ बहुत सारे सिक्योरिटी गार्ड्स थे, जो उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अभिनेता आगे बढ़े, वैसे ही सलमान खान का एक छोटा सा फैन उनके पास दौड़ते हुए गया। इस बच्चे ने ऐसी दौड़ लगाई कि सभी देखते रह गए। वह जैसे ही सलमान खान के पास पहुंचा, वैसे ही उसने अभिनेता को कसकर गले लगा लिया। सलमान खान अपने फैन का प्यार देखकर बेहद खुश दिखे। अभिनेता के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी, जो इस पल को और भी खास बना रही थी। 
Bhuvan Bam: भुवन बाम के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता! आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म में निभाएंगे लीड रोल
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वह एक छोटे से बच्चे के प्रति सलमान खान का रिएक्शन था, जिसने सबका दिल छू लिया। वीडियो में अभिनेता को एक बच्चे के साथ हाथ मिलाने के लिए रुकते हुए देखा गया। बच्चा उन्हें देखते ही गले मिलने के लिए दौड़ा और अभिनेता ने उसे प्यार से गले लगाया। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को अभिनेता के पीछे खड़े होकर बच्चे को देखते हुए देखा गया। 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स को सलमान खान का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। नेटिजंस लगातार कमेंट कर अभिनेता की प्रशंसा कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, अंदर और बाहर दोनों से कितने खूबसूरत इंसान हैं।' दूसरे ने लिखा, 'शानदार सलमान खान.. क्या आदमी है, कमाल है। उनकी शैली और दिल बहुत अच्छा है।' एक अन्य ने लिखा, 'मिस्टर हैंडसम खान बहुत दयालु हैं।' एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'तुम्हारा यह अंदाज हमें बुहत पसंद है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखा गया था। अभिनेता अगली बार फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे, जिसमें इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेता का एक विशेष एक्शन सीक्वेंस भी है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Sunny Leone: 'मेरे अतीत की वजह से नहीं मिली कैनेडी', 'एडल्ट स्टार' कहने वालों को सनी लियोनी का मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें