रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने पहले दिन तमिल में 75 लाख रुपये, हिंदी में 90 लाख रुपये और मलयालम में चार लाख रुपये कमाए। वहीं, शनिवार के दिन यानी रिलीज के दूसरे दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अकेले हिंदी में 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के तमिल संस्करण की कमाई भी 1.25 करोड़ रुपये रही और फिल्म के मलायलम संस्करण ने सात लाख रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म की शनिवार की कमाई 2.97 करोड़ रुपये रही।