हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। सपना की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और डांसर के प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए लोग घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी के लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके बीच डांसर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब सपना चौधरी ने फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'जी हुजूर' पर धांसू डांस वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वह रणबीर कपूर को भी डांस में टक्कर देती दिख रही हैं।