सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इन दिनों दर्शकों के बीच आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट काफी चर्चा में बनी हुई है। वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई अन्य कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में नई फिल्मों के रिलीज होने का रॉकेट्री पर क्या प्रभाव पड़ता है, ये तो बाद में पता चलेगा। इससे पहले आइए जानते हैं 14वें दिन हुई फिल्म की कमाई के बारे में-