दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
अब तक अपने फिल्मी करियर में नीरज पांडे, अहमद खान, अली अब्बास जफर, मोहित सूरी और प्रभु देवा जैसे निर्देशकों के साथ काम कर चुकी दिशा पाटनी कहती हैं, 'नीरज पांडे मेरे लिए हमेशा बहुत ही स्पेशल निर्देशक रहेंगे। टेक्निकली भी वह बहुत ही अच्छे निर्देशक हैं। सिनेमा को लेकर उनका जो अप्रोच है, वह बाकी निर्देशकों में नहीं है।' प्रभु देवा के बारे में दिशा पाटनी कहती हैं, 'प्रभुदेवा के डांस की बचपन से ही बहुत बड़ी फैन रही हूं, जब उनके साथ 'राधे' में काम करने का मौका मिला तो बहुत ही एक्साइटेड थी। उनकी फिल्म में कॉमेडी की टाइमिंग बहुत अलग है।'