रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म 'रॉक्रेट्री: द नाम्बी इफेक्ट' को बनाने में माधवन ने दिन-रात एक कर दिया। कई वर्ष की मेहनत के बाद उन्होंने यह शानदार फिल्म बनाई है। मगर, सोशल मीडिया पर इस बात के चर्चे हैं कि 'रॉक्रेट्री: द नाम्बी इफेक्ट' को बनाने में माधवन को अपना घर तक बेचने की नौबत आ गई। हालांकि, माधवन ने खुद इसका जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने घर नहीं बेचा है। वह अभी भी अपने घर में प्यार से रह रहे हैं।