बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहना तो आम बात है। इन दिनों कभी शो में अपनी स्ट्रैटेजी के कारण, कभी अपने पास्ट को लेकर तो कभी पारिवारिक बातों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल में उनके बारे में एक और निगेटिव चर्चा सामने आई है। रियलिटी शो रोडीज के विजेता रह चुके विकास खोकर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
विकास गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खोकर ने विकास गुप्ता पर आरोप लगाते हुए ऐसी बातें कही हैं कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। खोकर ने कहा कि विकास गुप्ता बिग बॉस हाउस में रो-रो कर सिंपथी लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया है यह उसी की सजा है। विकास को उनके किए की सजा मिल रही है। भगवान इंसाफ कर रहे हैं। विकास के ऐसे ही कर्म हैं कि वह रोएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
vikas Gupta
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि जब मैं 2012 में रोडीज का विजेता बनकर आया तो कई ऑफर मिले। विकास खोकर ने आगे कहा कि मुझे कुछ ऐसे भी लोग मिले जो सेक्शुअल समझौता करने पर अच्छे खासे ऑफर देने के लिए और स्टार बनाने के लिए तैयार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास गुप्ता भी ऐसे ही लोगों में से एक थे।
4 of 6
vikas Gupta
- फोटो : इंस्टाग्राम
खोकर ने कहा है कि विकास ने बेहद गलत तरीके से मुझे अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करने के लिए अप्रोच किया था। उन दिनों मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक चाय की दुकान थी, जिसका नाम चाय-कॉफी था। कहा जाता था कि उस दुकान में एकता कपूर भी आती हैं। इसीलिए मैं भी वहां जाता था कि शायद कभी एकता कपूर की नजर मुझ पर भी पड़ जाए। इसी दौरान वहां मेरी मुलाकात विकास गुप्ता से हुई।
विज्ञापन
5 of 6
vikas Gupta
- फोटो : इंस्टाग्राम
खोकर ने कहा कि मैंने उन्हें बताया कि मैं रोडीज का विनर हूं और काम की तलाश कर रहा हूं। उनसे मैंने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद एक दिन मेरे पास विकास का फोन आया और उन्होंने कहा कि मैं तुम मेरे घर आ जाओ। उन्होंने मुझे अपने घर का पता दिया।
खोकर बोले कि मैंने उनसे कॉफी शॉप में मिलने को कहा तो विकास ने बोला कि तुम घर आ जाओ, मेरे शरीर में दर्द हो रहा है तुम मुझे मसाज भी कर देना। विकास की यह बात सुनकर मैं हैरान रह गया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। विकास ने एक बार मुझे बुलाया और फिर मुझसे कुछ तस्वीरें मांगीं। इसके बाद उन्होंने मुझसे मेरे प्राइवेट पार्ट की भी फोटो मांगी। इस पर मुझे बहुत गुस्सा आया, लेकिन मुझे डर लग रहा था कि कहीं वह मुझे इंडस्ट्री से ब्लॉक ना कराव दें। खोकर ने आरोप लगाया कि विकास मेरे साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे।