फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह दी श्रद्धांजलि, एक्टर के नाम पर रखा गया सड़क और चौक का नाम

Sat, 11 Jul 2020 08:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। फैंस सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच बिहार के एक्टर सुशांत के लिए उनके गृहनगर पूर्णिया में उनके नाम पर एक चौक और सड़क का नामकरण किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
अभिनेता सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए गृहनगर पूर्णिया में फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है। गुरुवार को वहां की मेयर सविता सिंह ने बोर्ड लगाकर विधिवत दोनों जगह का नामकरण किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, विशेष तौर पर बिहार के रहने वाले कलाकारों ने सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया और सीबीआई जांच की मांग की है।याद दिला दें कि पिछले महीने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की मौत Asphyxia की वजह से हुई है, जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाना।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी। उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे। विसरा रिपोर्ट में भी किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ उनके शरीर से नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की अब उनके प्रोफेशनल एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 33 से अधिक लोगों से पूछताछ की है और जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि 14 जून को पटना, बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इस खबर के सामने आने पर हर कोई न सिर्फ हैरान रह गया था, बल्कि इस खबर ने सबका दिल भी तोड़ दिया था। सुशांत की मौत के बाद से ही डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर बहस चल रही है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें