अब तक बॉलीवुड की पहचान बना रहा राज कपूर का RK Studio अब बिकने को तैयार है। लेजेंड्री एक्टर रहे राज कपूर ने 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर में इस स्टूडियो को बनवाया था। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर स्टूडियो के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार स्टूडियो बेचने के लिए बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से बातचीत कर रहा है। परिवार की तरफ से ऋषि कपूर ने कहा है- हमने स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। कई बार ये जरूरी नहीं कि सारी चीजें आपके हिसाब से चलें। हम सभी इस बात से बेहद दुखी हैं।