ओलंपिक में जैवलिन थ्रो इवेंट में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा जब से स्वदेश लौटे हैं, लगातार व्यस्त चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई। इस बीच वो लगातार मीडिया को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो बुरी तरह शरमा गए। दरअसल इंटरनेट पर उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। उस वीडियो में मशहूर रेडियो जॉकी मलिष्का, नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू ले रही हैं। इस दौरान वो नीरज से जादू की झप्पी देने को कहती हैं, लेकिन इससे वो बुरी तरह शरमा जाते हैं। मलिष्का की जादू झप्पी के जवाब में नीरज "दूर से ही नमस्ते" कहते हैं। इसके अलावा मलिष्का ने अपनी दोस्तों के साथ नीरज का इंटरव्यू लेने के दौरान कुछ ऐसा भी किया, जिससे वो मुस्कुराने लगते हैं।