जूही चावला
- फोटो : youtube
जब रोने लगीं जूही
आमिर और जूही 'इश्क' से पहले पांच फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। आमिर को लगा क्यों न जूही के साथ भी प्रैंक किया जाए। उस दिन 'अंखियां तू मिला ले राजा' गाने की शूट चल रही थी। आमिर, जूही के पास गए और उन्हें कहा कि वह ज्योतिष विद्या जानते हैं और उनका हाथ देख सकते हैं। जूही को आमिर की बातों पर भरोसा हो गया और उन्होंने अपना हाथ जैसे ही आमिर के सामने रखा, उन्होंने उनके हाथ पर थूक दिया। जूही इस बात से बहुत नाराज हो गईं और रोने लगीं।