रिया सेन
रिया सेन का करियर खासा नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो कभी भी बड़ी हीरोइन के रूप में पहचान नहीं बना पाईं। रिया को अपने करियर की पहली व्यवसायिक सफलता साल 2001 में आई कॉमेडी फिल्म 'स्टाइल' में मिली। इसके बाद रिया कई और फिल्मों में नजर आईं। जिसमें हिंगलिश, झंकार बीट्स, शादी नं. 1, अपना सपना मनी मनी और मलयालम फिल्म अनंथाभाद्रम शामिल है।