सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। रीवा के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह करण कुंद्रा और मीका सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। रीवा अभी महज 12 साल की हैं और महज 12 साल की लड़की के साथ करण और मीका का यूं दिखना लोगों को पसंद नहीं आया, जिस वजह से सोशल मीडिया मीका और करण कुंद्रा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। रीवा की भी लोग आलोचना कर रहे हैं, जिस पर अब रीवा अरोड़ा ने जवाब दिया है।