कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो वह जल्दी ही विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए कटरीना ने विक्की कौशल के साथ रिहर्सल की। विक्की कौशल ने इसमें विजय सेतुपति का किरदार अदा किया और कटरीना को उनके किरदार के लिए तैयार होने में मदद की। इसके बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा- "यह तीन पन्ने को सीन था, जिसमें बड़े डायलॉग्स थे, मैं सेट से बाहर पहले ही इसकी रिहर्सल करना चाहती थी, तो विक्की ने पूछा 'क्या मुझे विजय की लाइंस करनी चाहिए?। कटरीना कहती हैं कि मैंने इसके लिए हां कर दी और विक्की ने उसे सिर्फ दो बार पढ़ा, इसके बाद उसे नीचे रख दिया, इसके बाद उन्होंने सीन पूरा किया और वो भी बिना किसी गलती के... बिना स्क्रिप्ट देखे"। बता दें कि कटरीना कैफ इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन कर रही हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।