फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश और जेनेलिया ने दोस्तों संग किया मस्ती भरा डांस, सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा ये वीडियो

Tue, 02 Feb 2021 03:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश-जेनेलिया की वीकेंड मस्ती - फोटो : social media
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की गिनती बॉलीवुड के क्यूट कपल में होती है। जेनेलिया और रितेश की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में इस कपल की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों ही अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रितेश-जेनेलिया अपने दोस्तों के साथ - फोटो : social media
दरअसल, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने अपना यह वीकेंड जबरदस्त तरीके से मनाया है। साथ ही मस्ती करते हुए मजेदार वीडियोज और फोटोज फैंस को भी दिखाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Genelia D’Souza and Riteish Deshmukh - फोटो : instagram
दोनों ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार पार्टी की, जिसमें आशीष चौधरी, शमिता बंगारगी, 'कुमकुम भाग्य' स्टार शब्बीर अहलूवालिया और उनकी वाइफ कांची कौल भी शामिल थीं। रितेश और जेनेलिया ने इस वीकेंड पार्टी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये सभी 6 दोस्त झूमकर डांस करते दिख रहे हैं। ये सभी मराठी हिट फिल्म 'सैराट' का फेमस सॉन्ग 'झिंगाट' पर तहलका मचाते दिख रहे हैं।
 

4 of 5
genelia d souza, riteish deshmukh - फोटो : फाइल फोटो
शनिवार रात हुई इस पार्टी के वीडियो की शुरुआत जेनेलिया, कांची और शमिता से होती है, जिसमें ये तीनों खूब झूमती दिख रही हैं, इसके बाद एंट्री होती है रितेश देशमुख, शब्बीर अहलूवालिया की। इसके बाद तो सभी मिलकर खूब तहलका मचाते हैं और डांस करते हुए इनमें से कुछ जमीन पर गिर भी जाते हैं। रितेश ने इस पार्टी का एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख की आखिरी फिल्म 'बागी 3' थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस वक्त उनके हाथ में कई फिल्में हैं, जिनमें 'बच्चन पांडे', 'हाउसफुल 5' और 'छत्रपति शिवाजी' हैं। वे जल्द ही इन नई फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं जेनेलिया फिल्मों से काफी समय से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें