फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vamika: अनुष्का और विराट की बेटी ‘वामिका’ के नाम के पीछे की ये है पूरी कहानी, छुपा है खास संदेश

Tue, 02 Feb 2021 03:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से माता-पिता बने हैं प्रशंसक उनकी बेटी की एक झलक देखना चाहते थे। आखिरकार अनुष्का ने बेटी की तस्वीर साझा की और इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम वामिका है। बेटी के नाम के खुलासे के साथ ही यह नाम ट्रेंडिंग में आ गया। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जानना चाह रहे हैं कि इसका मतलब क्या है। नाम के साथ ही अनुष्का और विराट ने एक खास संदेश भी दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
वामिका नाम के अर्थ से पहले अगर इसके शब्दों को देखें तो यह विराट कोहली (Virat Kohli) के V और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के नाम का Ka भी शामिल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने बच्चों के नाम इसी आधार रखे हैं जैसे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा। हालांकि वामिका के नाम का अर्थ देखें तो यह धार्मिक है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
वामिका मां दुर्गा के नाम का पर्याय है। भगवान शिव का एक नाम वाम है क्योंकि वह अधिकतर सामान्य से अलग व्यवहार करते हैं। उन्हें पुराणों में वामदेव के नाम से भी कहा गया है। इस तरह शिव की पत्नी का नाम हुआ वामा।

4 of 5
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल
भगवान शिव जब अर्द्धनारीश्वर का रूप धारण करते हैं तो बाईं ओर पार्वती का रूप होता है जबकि दाईं ओर शिव होते हैं। बाईं ओर होने की वजह से देवी को वामिका कहा जाता है। वामिका के नाम का अर्थ शक्ति और सामर्थ्य से है। इससे संदेश देने की भी कोशिश है कि महिला और पुरुष दोनों समान हैं और पृथ्वी पर दोनों की महत्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
अनुष्का ने तस्वीर के साथ क्या लिखा
तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हैं जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें