अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म 'वेड' हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम होगी। रोमांटिक ड्रामा 'वेड' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब वह ओटीटी के जरिए फैंस का दिल जीतने आ रही है।