फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान को बधाई देने पर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, फैंस ने समझाया 'मुल्क' का मतलब

Fri, 27 Jul 2018 07:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर और इमरान खान
ऋषि कपूर अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस कड़ी में उनके साथ एक विवाद जुड़ गया है। वह अक्सर ट्विटर पर अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल का शिकार हो जाते हैं और एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही हुआ है। दरअसल ऋषि कपूर ने पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने वाली पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को लेकर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भारत-पाक के रिश्तों में सुधार आएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
mulk
ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट के जरिए न सिर्फ दोनों देश के आपसी रिश्तों को सुधारने की बात की बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'मुल्क' का प्रमोशन भी लगे हाथों कर दिया। बस फिर क्या था फैंस ने उन्हें एक बार फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आपने बहुत बढ़िया काम किया इमरान खान। भारत और पाकिस्तान को लेकर जो बातें आपने पिछले दो दिनों से कई चैनलों पर कहीं, मैं भी वहीं बातें काफी वक्त से कह रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपने 'मुल्क' को मेरे 'मुल्क' के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद करेंगे।' 





 

4 of 5
rishi kapoor
फैंस को यह बिलकुल पसंद नहीं आया कि ऋषि कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इमरान खान और पाकिस्तान चुनाव नतीजों को इसका जरिया बनाएं। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि यहां भी प्रमोशन अपनी मूवी का? अकंलजी गलत बात। एक दूसरे यूजर ने ऋषि कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'मुल्क' उनका है, हमारा 'देश' है।  






 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
imran khan live - फोटो : Ani
बता दें कि गुरुवार को इमरान खान ने चुनाव नतीजे आने के बाद मीडिया को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने भारतीय मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारत की मीडिया मुझे दो-तीन से ऐसे पेश कर रही है जैसे मानों मैं किसी बॉलीवुड फिल्म का विलेन हूं। हालांकि भाषण के अंत में उन्होंने दोनों देश के आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने की भी बात कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें