फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में प्यार पाने को तरस गए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, 'किंग खान' ने तोड़ा कई बार दिल

Fri, 27 Jul 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shahrukh khan
बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी फिल्में डायरेक्टर की गई हैं जिसमें त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग देखा गया है। ऐसे में एक ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को ले जाने में कामयाब हो पाता है। लेकिन उसके लिए ये किसी सदमे से कम नहीं होता जिसे प्यार नहीं मिल पाता..ऐसे में बात करेंगे उन 10 फिल्मों की जिनमें कुछ ऐसा ही हुआ..तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
Bollywood
फिल्म 'जब तक है जान' में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अकीरा का रोल प्ले किया। इस दौरान उनकी मुलाकात शाहरुख खान जो कि समर के रोल में थे से हुई। देखते ही देखते वह शाहरुख को चाहने लगती हैं। लेकिन शाहरुख के मन में पहले प्यार कटरीना कैफ से बदला लेने की आग होती है। अंत में कटरीना और शाहरुख के बीच सब ठीक हो जाता है और अकीरा यानी अनुष्का को अपने दिल पर पत्थर रखना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 11
Bollywood
फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। फिल्म में वह एक जेजे के रोल में थे। लेकिन जिसे वह फिल्म में चाहते थे उसकी मौत हो जाती है। जिसके कारण वह टूटकर रॉकस्टार बन जाते हैं।

4 of 11
Bollywood
सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' से तो हर कोई वाकिफ है। यह फिल्म अक्षय कुमार (राम), सुनील शेट्टी (देव) और शिल्पा शेट्टी (अंजली) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में देव और अंजली को बतौर प्रेमी जोड़ा दिखाया गया है। लेकिन देव के अंहकारी रवैये के कारण अंजली के पिता उसकी शादी राम से कर देते हैं। लेकिन अंजली शादी के बाद भी देव को नहीं भुला पाती हैं। ऐसे में देव लंबे अरसे बाद अंजली की जिंदगी में दोबारा दस्तक देते हैं और राम का सारा बिजनेस बर्बाद कर देते हैं लेकिन देव आखिरी वक्त तक अंजली के प्रति राम का प्यार देख वापस चले जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Bollywood
फिल्म 'राझंना' की कहानी कुछ ऐसी है कि फिल्म में एक्टर धनुष (कुंदन) स्कूल के दिनों में एक्ट्रेस सोनम कपूर का पीछा करते-करते उनसे प्यार का इजहार तक कर देते हैं। लेकिन जब सोनम कपूर बड़ी हो जाती हैं तो उन्हें ये सब मजाक लगने लगता है और वह धनुष को किसी भी तरह का भाव नहीं देती हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Bollywood
फिल्म 'कॉकटेल' में भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सैफ अली खान से प्यार हो जाता है लेकिन फिल्म में एक्ट्रेस डायना पेंटी भी हैं जिस पर सैफ अली खान का दिल अटक जाता है। इस उधेड़बुन में दीपिका को अपने प्यार की बलि चढ़ानी पड़ जाती है। 
विज्ञापन

7 of 11
Bollywood
'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान ने पहली बार किसी फिल्म में इतना दर्दनाक रोल किया है। दरअसल, फिल्म 'कल हो ना हो' में भयंकर बीमारी कैंसर से पीड़ित होते हैं और वह चाहकर भी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (नैना) से शादी नहीं कर पाते हैं। इसके लिए अमन (शाहरुख)  नैना से दूरी बनाना शुरू कर देते हैं और सैफ अली खान को उनके नजदीक भेजते हैं जिससे कि वह सैफ से शादी कर ले और अंत में होता भी कुछ ऐसा ही है।

8 of 11
Bollywood
फिल्म बाजीराव मस्तानी भी त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म में बाजीराव (रणवीर सिंह) के प्यार में दिवानी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा) अपनी जान तक दे देती हैं। लेकिन बाजीराव ने मस्तानी के चंगुल से कभी निकलने की कोशिश ही नहीं की।  

9 of 11
Bollywood
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में एक्टर जिमी शेरगिल की बड़ी बुरी हालत दिखाई गई है। फिल्म के दोनो पार्ट में वह कंगना रनौत से शादी नहीं कर पाते हैं क्योंकि फिल्म में डॉक्टर मन्नू शर्मा का रोल करने वाले एक्टर आर माधवन बार-बार उनके गले की फांस बनकर बीच में आ जाते हैं। 

10 of 11
Bollywood
फिल्म कुछ-कुछ होता है तो सबने देखी ही होगी। फिल्म की कहानी बड़ी पेचीदा है। शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में अंत में सलमान खान एंट्री लेते हैं। लेकिन शाहरुख फिल्म में पहले तो रानी मुखर्जी से शादी कर लेते हैं लेकिन रानी की इस फिल्म में मौत हो जाती है लेकिन जब कॉलेज के दिनों में अंजली .यानी काजोल शाहरुख पर दिलो जान से मरती थी तो उस समय राहुल ने कभी अंजली के प्यार को नहीं समझा। वहीं,रानी की मौत के बाद अंजली और राहुल की अचानक एक समर कैंप पर मुलाकात होती है जहां शाहरुख काजोल यानी अंजली को अपना दिल दे बैठते हैं। लेकिन इससे पहले काजोल की शादी सलमान तय हो चुकी होती है। मगर अंत में इमोशनल ड्रामे के बाद अंजली की शादी भी राहुल से ही होती है और सलमान को खाली हाथ जाना पड़ता है। 
विज्ञापन

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे शाहरुख खान की ही एक और फिल्म 'दिल तो पागल है'। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ माधुरी और करिश्मा भी नजर आए थे। फिल्म में करिश्मा ने शाहरुख को मन ही मन चाहा था लेकिन शाहरुख फिल्म में अपने सपनों की रानी माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल थे। ऐसे में माधुरी की शादी एक्टर अक्षय कुमार के साथ तय हो जाती है और शाहरुख का दिल टूट जाता है वहीं, करिश्मा भी अपने प्यार को कुर्बान कर चुकी होती हैं। लेकिन अंत में शाहरुख की शादी माधुरी से ही होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें