फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 Auction पर ट्वीट करके ट्रोल हुए ऋषि कपूर, यूजर्स बोले- सर आज सुबह-सुबह लगा ली

Mon, 29 Jan 2018 08:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोशल मीडिया पर एक्टर ऋषि कपूर काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान कई बार अपने ट्वीट की वजह से वह ट्रोल भी हुए हैं। अब एक बार फिर ऋषि कपूर ने आईपीएल को लेकर ट्वीट किया है और लोगों ने इस पर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि IPL 11 के लिए शनिवार और रविवार को बंगलुरु में ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस नीलामी में अभी तक सबसे ज्यादा कीमत पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स बिके हैं। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कीमत जयदेव उनदकट की लगी। उनदकट को भी राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल के लिए इस नीलामी के बीच बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है कि वह सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे हैं। लोग उनसे पूछने लगे कि सर आज सुबह-सुबह ही लगा ली है क्या?
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है - 'आईपीएल। एक विचार है। ऑक्शन में महिला क्रिकेटर्स क्यों नहीं। जेंडर में भेदभाव न हो, प्लेयिंग 11 में क्रिकेट खेलने वाले देशों के मिक्स खिलाड़ी हों। क्या ऐसा है कि मुश्किल खेल पुरुष ही खेलते हैं?'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर अपने इस ट्वीट के लिए ट्रोल होने लगे। लोग लिखने लगे कि नीलामी देख आपकी अग्निपथ याद आ गई जिसमें आप लड़कियों की नीलामी करते थे। लोगों ने ये भी लिखा कि लड़कों के साथ लड़कियों का खेलना थोड़ा मुश्किल है, आप ऐसे टूर्नामेंट को स्पॉन्सर क्यों नहीं करते जिसमें लड़कियां भी खेल सकें।
 

 


 


 

 
विज्ञापन

4 of 4
rishi kapoor
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने भारी विरोध झेल रही फिल्म 'पद्मावत' को लेकर करारा मजाक किया है जिसके चलते उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा था। ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'रणवीर सिंह ने ऐलान किया है कि अगर करणी सेना ने फिल्म को रिलीज होने से रोका तो वो जौहर करेंगे।' बता दें कि इस ट्वीट के साथ ऋषि ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह ने करण जौहर के चेहरे को पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें