'इंडियन प्रीमियर लीग' सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आज दूसरा और आखिरी दिन हैं। ऐसे में धुंधाधर बल्लेबाजों की बोली लगी लेकिन जिसकी नजरें सब पर आकर टिकी वह कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। पहले दिन नीलामी न होने पर दूसरे दिन उन पर बोली लगी और आखिर में प्रीति जिंटा ने उन्हें महज 2 करोड़ में खरीद लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Chris Gayle
27 जनवरी को शुरू हुए खिलाड़ियों के महाकुंभ में पहले दिन उन पर कोई भी टीम हाथ रखने को तैयार नहीं थी। दूसरे दिन भी फ्रेंचाइजी ने गेल को अपने साथ रखने में कोई रुचि नहीं दिखाई जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने 2 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
Chris Gayle
क्रिस गेल का नाम आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों में शुमार हैं। लेकिन उन्हें कोई भी ऑक्शन के दौरान खरीदना नहीं चाहता था ऐसे में प्रीति ने तीसरी बोली में बेस रेट पर खरीद लिया।
आपको बता दें प्रीति इससे पहले युवराज सिंह को भी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीद चुकी हैं हालांकि केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा। प्रीति केएल राहुल के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया जबकि गेल को खरीदने पर कई लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।