हाल ही में रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस की स्मोक करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें किसी होटल की थी। जहां माहिरा छोटी ड्रेस में रणबीर के साथ चिल आउट कर रही हैं। जब ये तस्वीरें सामने आई तो हंगामा मच गया।
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
इन तस्वीरों के साथ ये रणबीर कपूर और माहिरा खान के अफेयर की खबरें भी सही होती दिखीं। कुछ ने माहिरा के छोटे कपड़ों को लेकर भी आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर रणबीर और माहिरा की इन फोटो पर बवाल बढ़ा तो ऋषि कपूर को बोलना पड़ा।
पढ़ें- इस शादीशुदा एक्ट्रेस के साथ स्मोक करते दिखे रणबीर कपूर, फोटो देख लोगों के आए ऐसे कमेंट
विज्ञापन
3 of 6
ऋषि कपूर
ऋषि ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लोग मेरे बेटे की पर्सनल लाइफ में दखल देना बंद करें। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद सुबह ये तस्वीरें देखी। मैं इन सब चीजों से परेशान नहीं होता हूं। मुझे इन सब से दूर रखें। मैंने भी इससे पहले ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी।'
पढ़ें- कैमरे को देखते ही मां करीना से ये क्या कहने लगे तैमूर, आप भी जान हंस पड़ेंगे
4 of 6
ऋषि कपूर
ऋषि ने आगे कहा, 'रंणबीर एक यंग स्टार है। सिंगल है। जवान है। वो किसी से भी मिल सकता है। अगर लोग उसकी निजी जिंदगी में दखल देंगे तो ये ठीक नहीं है। वो जवान लड़का है। किसी भी लड़की से मिले, मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
rishi kapoor
ऋषि कहते हैं, 'रणबीर यूएस में हैं। वो लोग किसी रेस्त्रां में गए होंगे। पब्लिक प्लेस पर स्मोक करना ठीक नहीं है इसलिए वो बाहर आकर स्मोक कर रहे होंगे। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ये भी सिर्फ एक अफवाह है। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता है।'
बता दें कि माहिरा को ट्रोल करने पर पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनके सपोर्ट में उतर आए। अली ने माहिरा को टैग करते हुए एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस लेटर में लिखा, 'हम लोगों को क्या हो गया है? क्या हमने सारी संवेदनशीलता खो दी है? क्या हमें सिर्फ गॉसिप करने से मतलब है? पुरुषों की तरह ही हर महिला को अपनी जिंदगी अपनी पसंद से जीने का हक है।'