फिल्म 'रईस' से अपने बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की रणबीर कपूर के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दोनों स्टार स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद माहिरा और रणबीर के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
इतना ही नहीं माहिरा स्मोकिंग करने और अपने कपड़ों को लेकर पाकिस्तान और भारत दोनों जगह ट्रोल हो रही हैं। कुछ माहिरा का इसलिए विरोध कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी बॉडी को ढका नहीं है तो कुछ उनके स्मोक करने पर नाराज हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रणबीर कपूर
पिछले 24 घंटे में माहिरा और रणबीर की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और तमाशा बढ़ता जा रहा है। माहिरा के फैंस ने इन सब को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है।
4 of 6
रणबीर कपूर
एक यूजर ने लिखा, 'माहिरा खान, क्या ये सच है। ऐसा करके आप खुद को हमारी नजरों में गिरा रही हैं।' वहीं दूसरे यूजर यूसुफ ने लिखा, 'तौबा तौबा बेशर्मी की इंतेहा माहिरा खान।'
#RanbirKapoor and #MahiraKhan backstage at the #GlobalTeacherPrizeCeremony #Bollywood #BollywoodFashion #MovieShoovy
A post shared by MovieShoovy® (@movieshoovy) on Mar 20, 2017 at 12:50am PDT
विज्ञापन
5 of 6
रणबीर कपूर
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा था पाकिस्तानी एक्ट्रेस में बहुत ग्रेस होता है। लेकिन इन्होंने ये क्या पहन रखा है और क्या कर रही हैं।'
इस तस्वीर को लेकर रणबीर और माहिरा ने चुप्पी साध रखी है। बता दें कि लंबे समय से रणबीर और माहिरा के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही हैं। जबकि माहिरा शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है।