फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां में महिला के साथ ऋषि कपूर ने की ऐसी हरकत, बेटे रणबीर ने शर्मिंदा होकर मांगी माफी

Fri, 12 Jan 2018 02:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं। फिर वो ये नहीं सोचते कि उससे किसी का दिल भी दुख सकता है। ऋषि ने हाल ही में अपने गुस्से की वजह से एक महिला का दिल दुखा दिया। पिछली रात ऋषि अपने परिवार के सा‌‌थ बांद्रा के एक रेस्‍त्रां में डिनर के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर
यहां ऋषि के साथ पत्नी नीतू, बेटे रणबीर और नातिन समारा भी थी। वहीं पर ऋषि कपूर की एक फैन भी अपनी फैमिली के साथ डिनर करने पहुंची थी। जब कपूर परिवार उसकी टेबल के पास से निकला तो वो एक्साइटेड हो गई और उनसे एक सेल्फी खिंचवाने की रिक्वेस्ट की।

पढ़ें- Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर
उस फैन ने नीतू कपूर और रणबीर के साथ तो सेल्फी ले ली लेकिन ऋषि आगे बढ़ गए। कपूर फैमिली रेस्‍त्रां से बाहर निकल रही थी तभी वो उनके पास पहुंची और ऋषि से भी सेल्फी देने के लिए कहा। लेकिन ऋषि ने सेल्फी देने से साफ मना कर दिया।

पढ़ें- 'पद्मावत विवाद': करणी सेना ने CBFC ऑफिस का किया घेराव, कहा- 'नाम बदलना काफी नहीं, बैन लगे'

4 of 5
ऋषि कपूर
ऋषि के मना करने पर फैन को बुरा लगा और वो जोर से बोली- "How rude!"। बस फैन ने इतना कहा नहीं कि ऋषि ने अपना कंट्रोल खो दिया। ऋषि रुके और उसे जमकर सुनाया। ऋषि के सबके सामने चिल्लाने से फैन रो पड़ी। तब रणबीर आए और उन्होंने अपने पिता को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर
साथ ही उस महिला फैन से माफी भी मांगी। शुक्र है यहां मीडिया मौजूद नहीं थी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे किस्से को अपनी आंखों से देखा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋषि ने अपने गुस्से से किसी फैन का दिल दुखाया हो। सोशल मीडिया पर यूजर्स को लताड़ना ऋषि की पुरानी आदत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें