फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर विसर्जन तक में मौजूद रहीं आलिया, कभी रणबीर तो कभी नीतू को संभाला

Mon, 04 May 2020 06:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
alia bhatt - फोटो : social media
अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर की अस्थियां आज मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी मौजूद रहे। बात यहां आलिया भट्ट की करें तो कपूर परिवार की इस दुख की घड़ी में वो मजबूती के साथ खडी़ रहीं और सांत्वना देती रहीं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर विसर्जन के वक्त तक आलिया को  परिवार के साथ देखा गया।
विज्ञापन

2 of 7
alia bhatt - फोटो : social media
ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया अगले ही दिन सुबह-सुबह अस्पताल पहुंच गई थीं। ये तस्वीर उनके अस्पताल जाने के दौरान की है। 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : ANI
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त आलिया। अंतिम संस्कार में कपूर परिवार के 20 लोग और पांच अन्य करीबी मौजूद रहे। इनमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, राजीव कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, अयान मुखर्जी और राहुल रवैल सहित अन्य भी थे।

4 of 7
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार के वक्त नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रीमा जैन हैं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती दिखीं।
विज्ञापन

5 of 7
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। दिल्ली सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद वो सड़क के रास्ते बाद में मुंबई पहुंचीं। ऐसे में आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल से रिद्धिमा को पिता के अंतिम संस्कार के दर्शन कराए। 
विज्ञापन

6 of 7
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया। रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। तस्वीर में आलिया को बैठे हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
दिल्ली में होने की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान घाट पर एक पूजा का भी आयोजन कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें