फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरटेकर से मिली हार और 5 साल का रिश्ता खत्म होने से टूट गए जॉन सीना, बोले- हमेशा उससे प्यार करूंगा

Fri, 27 Apr 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
john cina
पिछले दिनों पॉपुलर रेसलर और एक्टर जॉन सीना का उनकी मंगेतर निकी बेला के साथ ब्रेकअप हो गया। इस खबर से न केवल जॉन सीना का बल्कि उनके लाखों फैंस का दिल भी टूटा। निकी और जॉन पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब एक दूसरे से अलग होने के बाद भी जॉन सीना अपनी मंगेतर निकी बेला को बहुत याद करते हैं।
विज्ञापन

भले ही जॉन निकी से अलग तो हो गए हैं लेकिन इस फैसले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। एक इंटरव्यू में जॉन ने अपने दिल का हाल बयां किया है। रिलेशन टूटने पर जॉन सीना ने बताया, 'जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है लेकिन ये जिंदगी है जो हमेशा चलती रहती है। निकी को मैं आज भी बहुत याद करता हूं। मैं उससे अभी भी प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
john cina
जॉन सीना ने आगे बताया जब आप किसी से प्यार करते हैं उससे अलग होना बहुत मुश्किल होता है और यही कारण है कि संगीतकार इसके बारे में लिखते हैं, कवि इसके बारे में लिखते हैं।

4 of 5
जॉन सीना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले दोनों ने इंगेजमेंट कर ली थी। इतना ही नहीं 5 मई को दोनों की शादी भी होने वाली थी। ऐन मौके पर दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इस जानकारी को जॉन और निकी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। निकी भी WWE रेसलर हैं। रेस्लमेनिया 33 के दौरान हजारों की भीड़ के बीच रिंग में जॉन ने निकी बेला को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसके बाद निकी ने जॉन के साथ शादी के लिए हामी भरी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन सीना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, '5 साल साथ बिताने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्यार करना आसान नहीं है। जैसे सबके पास होती हैं वैसी ही दिक्कतें हमारे रिलेशन में भी हैं । कई बार मैं दुखी हो जाता हूं लेकिन फिर लगता है कि मैं उसके बिना नहीं जी सकता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें