फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉबी से लेकर दामिनी तक, ये हैं ऋषि कपूर के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में

Sat, 30 Apr 2022 09:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में ऋषि कपूर का वही पुराना अंदाज और उनकी जिंदादिली देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 12
ऋषि कपूर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अभिनेता को गए आज दो साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी याद हम सबके जहन में जिंदा है। फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। 80 के दौर मे रोमांटिक हीरो कहलाने वाले ऋषि कपूर ने अपनी कई फिल्मों से लोगों का लगातार मनोरंजन किया। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच मौजूद ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उन्हें हमारे बीच बनाए रखेंगी। ऋषि कपूर ने अपने जीवन में कई हिट सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनकी 10 हाइएस्ट ग्रोजर फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 12
बॉबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी 

ऋषि कपूर की यह फिल्म 29 सितंबर 1973 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में कपूर के साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के अलावा अभिनेता प्राण, प्रेम चोपड़ा, प्रेमनाथ और दुर्गा खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर द्वारा किया गया था। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ऋषि कपूर की इस डेब्यू फिल्म ने उस दौर में 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज के तुलना कुल 192 करोड़ रुपए के बराबर है।

विज्ञापन

3 of 12
फिल्म- अमर अकबर एंथनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी में भी दर्शकों को अभिनेता का किरदार बेहद पसंद आया था। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरुपमा राय, रंजीत, जीवन, प्राण जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसका निर्देशन मन्नू देसाई द्वारा किया गया था। फिल्म ने उस दौर में 7.25 करोड़ की कमाई की थी, जो आज 186 करोड़ के बराबर है।

4 of 12
फिल्म- हम किसी से कम नहीं - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
हम किसी से कम नहीं

ऋषि कपूर की एक और बेहतरीन फिल्मों में शामिल हम किसी से कम नहीं 25 अगस्त 1977 को रिलीज की हुई। अपने जमाने में सुपरहिट रही इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेत्री काजल किरण, तारिक, जीनत अमान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने निर्देशित किया है। इसके कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने उस दौर में 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो मौजूदा समय में 109 करोड़ के बराबर है।

 
विज्ञापन

5 of 12
सरगम - फोटो : सोशल मीडिया

सरगम

साल 1969 में आई ऋषि कपूर की फिल्म सरगम भी सुपर हिट साबित हुई। फिल्म में अभिनेता का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। कसीनाथुनी विश्वनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस जयाप्रदा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हुए थे। ऋषि कपूर की फिल्म सरगम ने कुल चार करोड़ का कारोबार किया था, जिसका मूल्य आज करीब 94 करोड़ होता।

विज्ञापन

6 of 12
नसीब - फोटो : सोशल मीडिया

नसीब

5 जनवरी 1981 को रिलीज हुई यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, कादर खान और प्राण जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को मन्नू देसाई ने निर्देशित किया है। फिल्म के कारोबार की बात करें तो उस जमाने में इस फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज 136 करोड़ रुपए के बराबर है।

विज्ञापन

7 of 12
प्रेम रोग - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम रोग

ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी स्टारर फिल्म प्रेम रोग 13 अगस्त 1982 में रिलीज की गई थी। फिल्म में देवधर और मनोरमा की कहानी हर किसी पसंद आई थी। इस फिल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसमें ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी के अलावा शम्मी कपूर, नंदा, तनुजा, रजा मुराद, ओमप्रकाश जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने कुल 6.5 करोड़ की कमाई की थी, जो आज करीब 113 करोड़ रुपए के बराबर है।

 

8 of 12
कुली  - फोटो : सोशल मीडिया

कुली 

2 दिसंबर 1983 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली भी उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। मन्नू देसाई और प्रयागराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में रति अग्निहोत्री, शोमा आनंद, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर, सत्येंद्र कपूर, नीलू फुले आदि नजर आए थे। फिल्म ने कुल 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज करीब 139 करोड़ के बराबर है।

9 of 12
नगीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नगीना

फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी स्टारर फिल्म नगीना में भी ऋषि कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों की वाहवाही लूटी। 28 नवंबर 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म की कमाई आज करीब 59 करोड़ रुपए के बराबर है। हरमेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर के अलावा अमरीश पुरी, छोटे उस्ताद जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

10 of 12
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दीवाना

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने पुराने दौर के कलाकारों के साथ ही नहीं बल्कि नए दौर के सितारों के साथ भी अभिनय किया है। 25 जून 1995 में आई फिल्म दीवाना में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दिव्या भारती भी नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में अमरीश पुरी, दिलीप ताहिल, आलोक नाथ, सुषमा सेठ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म ने कुल 7.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज की तुलना में 54 करोड़ के बराबर है।

11 of 12
बोल राधा बोल - फोटो : Social Media

बोल राधा बोल

ऋषि कपूर की एक और हिट फिल्म बोल राधा बोल 21 अगस्त 1992 में रिलीज हुई थी। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा छोटे उस्ताद, कादर खान, जूही चावला, किरण कुमार, शक्ति कपूर आदि नजर आए थे। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 4.75 करोड़ की कमाई की थी, जो आज की तुलना में करीब 33 करोड़ के बराबर है।

विज्ञापन

12 of 12
दामिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 दामिनी

ऋषि कपूर, सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म दामिनी 30 अप्रैल 1993 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। फिल्म में अमरीश पुरी, परेश रावल, टीनू आनंद आदि भी नजर आए हैं। फिल्म ने कुल 6.50 करोड़ का कारोबार किया था, जो आज 43 करोड़ के बराबर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें