फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल पहले ऋषि कपूर की दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं नीतू, देखें उनकी शादी का एलबम

Wed, 04 Sep 2019 12:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के लिए पिछले कुछ महीने बहुत मुश्किल भरे रहे । वो न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे थे । 9 महीने तक इलाज चलने के बाद अब ऋषि कैंसर मुक्त हो चुके हैं । ऐसे मुश्किल वक्त में पत्नी नीतू कपूर उनके साथ खड़ी रहीं । ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं । इस मौके पर ऋषि और नीतू की लव स्टोरी के साथ देखते हैं उनका वेडिंग एलबम ।
विज्ञापन

2 of 8
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media
उस समय लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे जब कपूर खानदान की शान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया था । दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
neetu singh
नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। 

4 of 8
rishi kapoor neetu singh
फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चा आम हो गई थी। जब राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई तो वो इसके लिए किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे। नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। 
विज्ञापन

5 of 8
neetu singh
दरअसल, राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं इसलिए राज कपूर ने उनकी जगह डिंपल को साइन किया था । बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
neetu singh rishi kapoor
इस दौरान नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।

नीतू कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, हरी साड़ी में दुल्हन से कम नहीं दिख रही थीं रेखा
विज्ञापन

7 of 8
rishi kapoor
ऋषि और उनके बेटे रणबीर ने अपनी पहली फिल्मों में तौलिया गिराने का सीन किया है। ऋषि ने जहां 'बॉबी' में तौलिया गिराई थी वहीं रणबीर 'सांवरिया' के एक गाने में तौलिया गिराते हैं। ऋषि के साथ हुआ एक और वाकया बहुत ही मजेदार है। 'अमर अकबर एंथोनी' के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। फिल्म को एडिट करते समय इस गलती को ठीक नहीं किया गया और इसे ऐसे ही रिलीज कर दिया गया ।
विज्ञापन

8 of 8
rishi kapoor
नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन को साथ भेजती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें