फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Birthday: जब पिता राज कपूर की वजह से स्कूल से निकाल दिए गए थे ऋषि कपूर, पृथ्वीराज कपूर ने कहा था- 'मेरा कर्जा उतार दिया'

Fri, 04 Sep 2020 05:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : instagram: riddhimakapoorsahniofficial
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से अलग ही छाप छोड़ चुके दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज जयंती है। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर को हुआ था। ऋषि कपूर अभिनय के साथ ही साथ अपने निजी जीवन को भी लेकर कई बार चर्चा में रहे। एक स्टार किड होने के बाद भी ऋषि कपूर का जीवन आसान नहीं था, ऋषि ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीता। आज के खास मौके पर आपको बताते हैं ऋषि के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : instagram: riddhimakapoorsahniofficial
जब ऋषि मुंबई के कैम्पियन स्कूल में पढ़ रहे थे, उनके पिता राज कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर में उन्हें अपने बचपन का रोल दिया। जब ऋषि शूटिंग के लिए स्कूल नहीं जाते थे तो उनके अध्यापकों को ये बात बहुत अखरती। नतीजा ये हुआ कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया और राज कपूर को अपने बेटे को दोबारा स्कूल में दाखिल कराने के लिए एड़ी चोटी को जोर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : instagram: riddhimakapoorsahniofficial
इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। बाद में उन्होंने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में लिखा था, "जब मैं मुंबई लौटा तो मेरे पिता ने उस पुरस्कार के साथ मुझे अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के पास भेजा। मेरे दादा ने वो मेडल अपने हाथ में लिया और उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने मेरे माथे को चूमा और भरी हुई आवाज में कहा, 'राज ने मेरा कर्जा उतार दिया।"

4 of 5
Rishi Kapoor with family - फोटो : instagram: riddhimakapoorsahniofficial
वैसे कपूर खानदान में इस तरह स्कूल छुड़वाकर अभिनय करवाने की पुरानी परंपरा रही है। राज कपूर के भाई शम्मी कपूर ने भी अपनी पढ़ाई छोड़ कर शकुंतला फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। 70 और 80 के दशक से ही चिंटू की इमेज जर्सी पहने, गाना गुनगुनाते, एक हाथ में गिटार और दूसरे हाथ में एक हसीन लड़की लिए कासानोवा की बन गई थी। अपने अभिनय करियर के आखिरी चरण में कहीं जा कर उन्होंने इस इमेज से छुटकारा पाया था और वो अलग-अलग तरह के कई किरदारों में दिखाई पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : instagram: riddhimakapoorsahniofficial
हम-तुम (2004 ) का रूठा हुआ पति हो या फिर स्टूडेंड ऑफ द ईयर (2012) का चंचल अध्यापक, या फिर डी-डे (2013 ) का डॉन या अग्निपथ (2012) का दलाल या फिर कपूर एंड संस (2016) का 90 साल का शरारती बूढ़ा हो, ऋषि कपूर ने विविधता के नए आयाम कायम किए थे। मुल्क फिल्म में उनके एक नेशनलिस्ट मुस्लिम के रोल ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें